धीरज तिवारी
लखीमपुर। जानकारी के अनुसार बरबर नगर में देर शाम का मामला छेड़ छाड़ का प्रकाश में आया।मिली जानकारी के अनुसार तीन लड़को ने एक विवाहिता से की छेड़छाड़ नगर के पश्चिम मो0 देवीस्थान में।बाद में उन्हें मो0 गांधीनगर में पकड़ा गया उन्होंने कहा मैं नही था क्योकि घटना कहा की और पकड़ा कहा। ख़ैर इस वीच लोगो ने मारपीट करनी शुरु कर दी जो आया उसने एक लगाया चलता बना बाद में उन लड़को को चेयरमैन संजय शर्मा के प्लांट पर ले जाया गया वहाँ पर काफी भीड़ जमा हो गई।और लड़को को एक कमरे में वंद कर धर्मेश शर्मा ने पुलिस को सुचना दी। बरबर पुलिस ने भीड़ को उग्र देख कोतवाली पसगवॉ के कोतवाल रजितराम यादव मोहम्मदी सीओ एलडी भारतीय एसडीएम मोहम्मदी नाग्रेद कुमार को घटना से अवगत कराया इस वीच कुछ पुलिस पसगवॉ से आई और उन लड़को को ले जाने लगी।मौजूद भीड़ ने प्लांट में ही पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिससे पुलिस की गाडी के साथ साथ पुलिस को भी हल्की फुलकी चोटे आई।चार पहिया गाडियो.के सीसे मोटरसाइिकल की लाइट आदि नुकसान पुलिस का हुआ। इसके वाद और फ़ोर्स मंगाया गया तब जाकर पुलिस ने जमीन में डंडा पिटते हुए उग्र भीड़ को काबू किया।और लड़को को लेकर पुलिस जाते जाते नगर में पैदल गस्त की ।तब जाकर मामला शांत हुआ।पुलिस के साथ साथ चेयरमैन का भी पसीना छूटा।नगर में यह चर्चा वनी हुई है की वीजेपी के लोगो ने हवा दी थी क्योकि मामला पहुंचा था एक कांग्रेसी के यहाँ। फिलहाल मामला अभी शांत नही है और पुलिस ने तीनो युवको को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन लोगो मे अभी गुस्सा है वही कुछ लोगो ने इस मामले मे बजरंग दल की साजिस बताया है !
