मुदस्सर नजर
गंजडुंडवारा (कासगंज)। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तगत स्वच्छता टीम गंजडुण्डवारा ने विभिन्न गॉवों व स्कूलों में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामीणों को सफाई के फायदे बताए। ग्रहणीयों को साफ तरीके से भोजन पकाने की सलाह दी तथा रात में मशाल जुलुस निकाला ! विश्व शौचालय दिवस पर गॉव वासियों ने खुले में शौच न जाने का संकल्प लिया !गंजडुण्डवारा टीम में राजकुमार सिंह (ए.डी.ओ.पंचायत),असद राना(ब्लॉक कोडिनेटर),जवाहर सिंह(जिला चेम्पियन), रघुवीर के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
