कानपुर रेल हादसा: चश्मदीद ने बताया, दो टुकड़े हो गई दो साल की बच्ची


कानपुर में पुखरायां के पास पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। रविवार को हुए इस दुखद हादसे में अबतक 91 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस भयावह हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने खौफनाक कहानी सुनाई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कैसे एक हंसती-खेलती बच्ची भी इस हादसे की भेंट चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो साल की बच्ची गुड़िया उज्जैन से अपने परिवार के साथ ट्रेन पर सवार हुई थी। बच्ची पूरे रास्ते मस्ती करते हुए आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद बच्ची के शरीर के दो टुकड़े हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक उन्होंने खुद 25 लोगों की लाश देखी।

यूपी के एडीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) दलजीत सिंह चौधरी ने हादसे में 45 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस1, एस2 और एस3 बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पीएम मोदी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हादसे के बाद शोक प्रकट किया है।

यूपी सीएम अखिलेश यादव ने हादसे के तुरंत बाद आसपास के सारे अस्पतालों को अलर्ट करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को राहत एवं बचाव कार्य को मॉनिटर करने का आदेश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post