बाबू अंसारी की रिपोर्ट..
नूरपुर/बिजनौर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन सैनिक के सम्मान की दुहाई दे रहे हैं। यूपी पुलिस उन्हें फटकार रही है।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी मसूरी से संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन दल के साथ अफ्रिका गई सहायक उप निरीक्षक/आशुलिपिक,(ज्योति) मूल निवासी ग्राम अब्दुल्लाह पुर दहाना (नांगली पथवारी) थाना नूरपुर जिला बिजनौर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को एक प्राथना पत्र लिख कर अवगत कराया है की उसके परिवार वालो को 18/11/16 की सुबह 5: बजे गाँव के ही 30/40,दबंगो ने उनके घर में घुस कर इतनी बेरहमी से मारा की इंसानियत की सारी हदे पार कर दी बच्चे बूढ़े जवान महिलाओं सहित सभी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया दबंगो का ये तांडव लगभग 2, घंटो तक चलता रहा जब परिवार वालो पर ये सितम ढाया जा रहा था तब उसके परिवार के एक सदस्य ने 100, नम्बर पर फोन कर मदद मांगी भी मांगी पर पुलिस को सूचित करने के बाद भी पुलिस का कोई सिपाही उनकी मदद को नही आया और हमलावर उसके के परिवार पर लगातार सितम ढाते रहे जालिमो ने 4,साल के छोटे बच्चो से लेकर 72,साल के बूढ़े को भी नही छोड़ा किसी का सर तो किसी का हाथ तो किसी की टांग पर प्राण घातक प्रहार किये। हमलावरो द्वारा घटना को अंजाम देना और मदद की गुहार लगाने पर भी पुलिस का घटना स्थल पर ना आना पुलिस का दबंगो से हमसाज़ होने के संकेत देता है। वही दूसरी और इस घटना के घट जाने के बाद पीड़ित द्वारा हमलावरों के खिलाफ सम्बन्धित थाने में नाम जद तहरीर देने के बाद भी दबंगो पर कोई कारवाही का ना होना पीड़ित के लिए गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। परिवार के सभी सदस्य डरे सहमे हुए है। और दबंगो द्वारा पीड़ितो को लगातार डराया व धमकाया जा रहा है।
