प्रधान ने किया घालमेल, शिकायत दर शिकायत और जाँच पर जाँच, लेकिन नतीजा सिफर


अमन पठान
लखनऊ/श्रावस्ती। जमनुहा विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरनिया के प्रधान ने करीब 60 लाख रूपये का घालमेल किया है। ग्राम पंचायत सदस्यों का आरोप है कि उनसे गलत तरीके से हस्ताक्षर कराये गए हैं। वह इस मामले में कई बार आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात ही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान नाजमा बेगम ने अपात्रों को इंदिरा आवास मुहैय्या कराने के लिए सरकारी पैसों का बन्दर बाँट किया है। विकास कार्य के नाम पर दुरुस्त खड़ंजों का पुनः निर्माण कराकर धन का दुरूपयोग और घालमेल किया है। इसके अलावा सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीडीसी मुनीर, जहरुद्दीन, सद्दाम, सलीम का कहना है कि इस मामले में उन्होंने डीएम से पहली शिकायत 3 मार्च 2016 को की थी। उसके बाद से अब तक वह 5 बार शिकायत कर चुके हैं। बीते 2 नबंवर को सीडीओ के द्वारा जाँच की गई और 8 नबंवर को डीपीआरओ ने जाँच की। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
वीडियो देखें

Post a Comment

Previous Post Next Post