आगरा पहुंचे पीएम मोदी को मुस्लिम संगठन ने दिखाए काले झंडे, छोड़े काले गुब्बारे


अज़हर उमरी
आगरा। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगरा आगमन पर विरोध करते हुए सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति ने काले झंडे व काले गुब्बारे छोड़े। इस दौरान सभा का आयोजन कर संगठन की ओर से 1000 व 500 के नोट को बंद करने के आदेश को नादिर शाही आदेश बताया।

इसके बाद जुलूस के रूप में हजारों लोग मंटोला से सभा स्थल पर जाने के लिए सदर भट्टी की ओर बड़े थाने के पास पुलिस प्रशासन द्वारा बेरी केटिंग लगा कर सड़क को बंद कर दिया और जुलूस को रोक लिया।

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता, सीओ बीएस त्योगी आदि अधिकारियों ने कई सौ पुलिस वालों के साथ छावनी में तब्दील कर दिया। समिति के सदस्यों की पुलिस से झड़पें भी हुईं। अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी व अन्य नेता सड़क पर बैठ गए और पूरे जुलूस को सड़क पर बैठकर थाने का घेराव किया।
अधिकारियों के आने पर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने के लिए सौंपा गया।

ज्ञापन ने मांग की गयी कि 8 नवम्बर को नोट बंदी का आदेश वापस लिया जाए और भाजपा की भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post