ऑपरेशन में महिला के पेट से निकले कंडोम के टुकड़े, जानिए कैसे पहुंचे अंदर




आपने लोगों के पेट से हाथों के दस्ताने, कैंची, बालों का गुच्छा और कई चीजें निकलने के बारे में सुना होगा। लेकिन लंदन में एक महिला के पेट का जब ऑपरेशन किया गया तो उसमें से एक ऐसी चीज निकली जिसको देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरसअल, यह महिला पेटदर्द से पीडि़त थी। जब डॉक्टरों ने इस महिला के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से कंडोम के टुकड़े निकले। महिला के अनुसार ये कंडोम के टुकड़े ओरल सेक्स के दौरान पेट के अंदर चले गए थे।
जानकारी अनुसार, कैमरून की रहने वाली 26 वर्षी महिला दो सप्ताह से रोज-रोज होने वाले पेट दर्द से परेशान थी। वह अपना इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टर ने जब महिला का चेकअप किया तो उन्हें पता चला कि पेट में कुछ चीज अटकी हुई है जिसे सर्जरी कर निकाला जाएगा। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट की सर्जरी की तो पेट में से कंडोम के टुकड़े निकले। ये कंडोम महिला के पेट में ओरल सेक्स के दौरान चला गया था।

 जर्नल ऑफ मेडिकल केस रिपोर्ट के अनुसार, इस केस को दुनियाभर में बड़ी उत्सुकता से देखा गया। रिपोर्ट में कैमरून की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्यू की डॉ.कार्लसन बी. सामा के हवाले से बताया गया कि महिला पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुई थी। जब महिला को दर्द बढ़ गया तो अल्ट्रासाउंड में आंतों में सूजन और द्रव जमा था। तुरंत सर्जरी की गई और डाक्टरों ने कंडोम को आसानी से निकाल लिया। कंडोम के टुकड़े देखकर डॉक्टर भी चौंक गये। बाद में महिला ने अपने साथ हुई घटना बताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post