इस महिला को है अपने पति से ‘एलर्जी’, डॉक्टर भी नहीं कर पा रहे हैं इलाज


 अमेरिका में रहने वाली एक महिला को अजीब बीमारी हो गई है जिसके कारण वो पिछले एक साल से अपने कमरे में रह रह रही है।

दरअसल, इस महिला को एलर्जी की बीमारी है जिसकी वजह से यह अपने पति की गंध को भी बर्दाश्त नहीं कर पाती। डॉक्टरों के अनुसार, इस महिला को जो बीमारी हुई है उसके बारे में 9 साले पहले ही पता चला है और इस पर शोध किए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार, महिला जोआना वाटकिंस एलर्जी के चलते सामान्य जीवन नहीं जी पा रही हैं। उन्हें हर एक चीज से एलर्जी हो गई है। पिछले एक साल से वह अपने कमरे में ही रह रही है, जिसे उनके पति ने पूरी तरह से प्लास्टिक से ढक कर 'सेफ जोन' में तब्दील कर दिया है। इससे रोशनी या धूल का कोई कण कमरे में नहीं आ पाता है। वह एक साल से एक जैसा खाना खा रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने पति की गंध भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं इसलिए उनके पति दूसरे कमरे में रहते हैं।

 जोआना की एलर्जी का स्तर इतना अधिक है कि डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाने में भी उन्हें बेहद दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है। अपनी इस बीमारी की जांच के लिए वे अलग-अलग 30 डॉक्टरों के पास गईं लेकिन कोई उनकी एलर्जी का कारण नहीं बता पाया। आखिरकार एक डॉक्टर ने उनके मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम से ग्रसित होने की बात पुख्ता की।
डॉक्टरों के पास इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि नौ वर्ष पहले ही यह डॉक्टरों की नजर में आई है। इस पर शोध चल रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का अनुमान है कि वैश्विक आबादी में 15 फीसदी तक लोग इससे पीडि़त हो सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post