नोटबंदी पर किये गए जनता के तप से सोना बनकर निखरेगा देशः मोदी


आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगरा में ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ किया और 5 लाभार्थियों को दिए खुद आवास आवंटन पत्र सौंपे। बटन दबाकर मथुरा-पलवल चौथी रलवे लाइन परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण आवास योजना का भी उद्घाटन किया। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में परिवर्नन रैली में पीएम रेल हादसे पर दुःख जताया और गरीबों को सब प्रकार से समृद्ध बनाने का वादा किया। इस रैली के बहाने विधानसभा चुनाव के दावेदारों की को परख भी हो रही है। रैली के लिए 20 विधानसभा क्षेत्रो से भीड़ जुटी है।

नोटबंदी पर तप बेकार नहीं जाएगा

मोदी ने अपने भाषण में देश के गरीबों, मजदूरों, दलित आदिवासी और ईमानदार लोगों को नमन किया और कहा कि नोटबंदी का समर्थन सबसे ज्यादा इसी वर्ग के लोगों से मिला है। आप सब यह जो कष्ट उठा रहे हैं। यह बेकार नहीं जाएगा। आपके तप से देश सोना बनकर निखरेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से नगर निकायों का राजस्व बढ़ा है। 12 दिन में पांच लाख करोड़ बैंकों में जमा हुए है।

रेल हादसे से दुःखी पीएम ने स्वागत से मना किया

मोदी ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे पर से दुख व्यक्त किया और इस दुःख की अभिव्यक्ति उन्होंने स्वागत करने से मना करके की। उन्होंने कहा कि लोग कष्ट उठाकर मुझे आर्शीवाद देने आए हैं। वह उन सबका सबका धन्यवाद करते हैं। पीएम ने रेल हादसे के पीड़तों को मदद की घोषणा की और हादसे के कारणों की जांच कराने का वादा किया। उन्होंने रेलवे की योजना के शिलान्यास पर कहा कि 11 सौ करोड़ की रेलवे की योजनाएं हैं।

सरकार गरीबों को समर्पित

मोदी ने कहा कि सरकार गरीबों को समर्पित है। उज्जला योजना का जिक्र कर कहा कि देश में गरीब के घर में भी गैस पर खाना बन रहा है। गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने का काम शुरू है। यूपी के कई गांवो मे बिजली नही जाती थी। अब 95 प्रतिशत काम पूरा कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि वह आवास योजना ग्रामीण को लांच कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में गरीबों को घर मिल जाए। घर बनने से राज्यमिस्त्री को भी रोजगार मिलेगा। वह सच्चे अर्थ से घर बनाने का काम शुरू कर रहे हैं। करोड़ों-करोड़ों घर बनाए जाने हैं। राज्यमिस्त्री बनाने का अभियान भी चलाया जाएगा। 2022 में देश आजादी के 75 साल मनाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post