पति के एसिड अटैक से पत्नी की दर्दनाक मौत


काशीपुर। तीन माह पूर्व पति द्वारा तेजाब डालने से झुलसी महिला की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

बताते चलें कि करीब तीन महीने पूर्व मौहल्ला पंजाबी सराय निवासी 28 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर पर बीती 17 अगस्त को उसके पति अनिल ने सरे राह तेजाब पफेंक दिया था। गंभीर रूप से झुलसी मीनाक्षी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचाराध्ीन थी।

जहां विगत रात्रि उसकी मौत हो गयी। उध्र पुलिस अभी तक हमले के आरोपी पति को गिरफ्रतार नहीं कर सकी है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्रतार नहीं किया गया तो वे कोतवाली में ध्रना देंगी।

वहीं कोतवाली प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्रतारी को प्रयासरत है। विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश में टीमें भेजी गयी हैं।

-सांकेतिक तस्वीर। 

Post a Comment

Previous Post Next Post