दिल्ली में महिलाएं महिलाएं कहीं भी सुरिक्षत नहीं है। चलती ट्रेन में अपराधियों ने हैवानियत करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से अपराधी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जननायक एक्सप्रेस के लेडीज कोच में एक महिला अकेली बैठी थी। वारदात के दौरान ट्रेन में 3 आरोपी मौजूद थे। जब ट्रेन शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच में थी तो तीनों बदमाशों ने महिला के साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान तीसरे आरोपी ने एक तरफ से खिड़कियां बंद कर महिला से हैवानियत की। आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। महिला ने खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी को दांतों से बुरी तरह काट लिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला।
पुलिस ने बताया कि जिस कोच में महिला बैठी थी उसमें से 4 महिलाएं शाहदरा स्टेशन उतर गईं। उसके बाद यह महिला कोच में अकेली रह गईं। महिला को पुरानी दिल्ली स्टेशन पर उतरना था। शाहदरा से तीन लड़के लेडीज कोच में चढ़े। अकेली महिला को देख 2 लुटेरों ने बैग और बाकी सामान लूटा और चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
पहले भी है दर्ज है आपराधिक मामले
जिस समय आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहा था। उस समय ट्रेन धीमी रफ्तार से लोहे के पुल से गुजर रही थी। चीख-पुकार सुनकर दो पुलिसवाले चलती ट्रेन में चढ़े। पुलिसवालों ने देखा कि आरोपी के शरीर से खून बह रहा था। उन्होंने महिला के शरीर को ढका और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को तुरंत पीसीआर से अस्पताल भेजा दिया गया। आरोपी को भी अस्पताल भेजना पड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहबाज (25) के रूप में हुई है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह नशेड़ी किसम का आपराधी है।
