इसलिए 2000 के नए नोट में लगा दी आग और फिर


नई दिल्ली। जब से पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद किये हैं तब से देश में जहां एक ओर लोग अपने पुराने नोट को नए नोट में बदलवाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 2000 के नए नोट के साथ मस्ती करने में लगे हुए हैं। 2000 का जो नया नोट जारी किया गया है उसे लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है।
कुछ लोग इसे बार- बार हाथ में पकड़ कर निहार रहे हैं तो कुछ 2000 के नोट के साथ सेल्फी खींचकर उसे सोशल साइटस पर डाल रहे हैं, लेकिन आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि कुछ लोग इस नोट के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
ऐसे ही महानुभव ये हैं...इन जनाब ने तो नोट में आग ही लगा दी ये देखने के लिए कि नया नोट आग की मार को झेल पाता है या नहीं। हालांकि आपको बता दें कि नोट को आग लगाना या उसे नष्ट  करना कानूनी अपराध है मगर इन जनाब ने नोट को आग भी लगाई और उसे इंटरनेट पर भी डाल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post