ये है जापान की फाइवस्टार ट्रेन ! बल्कि कहें दुनिया की पहली पांच सितारा ट्रेन। इसमें आप दुनिया के अत्याधुनिक आरामदेह बाथ टब और अलाव तापने का भी मजा ले सकेंगे। पर्यटकों के लिए तैयार की गई यह पांच सितारा ट्रेन जापान की राजधानी टोक्यो से चला करेगी। इसका पैकेज चार दिन और तीन रात का है। इसके लिए प्रति यात्री किराया 95 हजार येन यानी साढ़े आठ हजार अमेरिकी डॉलर रखा गया है। ट्रेन में 10 डिब्बे हैं। यह उत्तरी जापान के इलाकों की यात्रा कराएगी। इसमें दुनिया के हर तरह के बेहतरीन व्यंजन मिलेंगे। खाने के बाद इसमें पीने वालों के बढ़िया इंतजाम है जो पियानो के संगीत में इसका लुत्फ उठाएंगे। इस पांच सितारा ट्रेन में जो अलाव जलेगा उसे भाप को प्रकाश के रंग से तैयार किया गया है।
Tags:
international news
