नमक ही है यहां के लोगों की जिंदगी,खाना नमक ,रहना नमक मैं

इथियोपिया के एल सॉद (El Sod) के रहने वाले लोग केवल नमक ही खाते हैं और नमक के घरों में रहते हैं। दरअसल, सालों पहले ज्वालामुखी के फटने की वजह से ये जगह 1.8 किलोमीटर चौड़ी झील में तब्दील हो गई। इस झील का पानी इतना खारा है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ नमक बनाने में ही किया जा सकता है। 

- एल सॉद को 'साल्ट हाउस' के भी नाम से जाना जाता है। यहां रहने वाले लोग सालों से नमक के धंधे से जुड़े हुए हैं और इथियोपिया, सोमालिया, केन्या समेत कई देशों में इसे भेजते हैं।
- ये झील बहुत बड़ी है, लेकिन यहां से नमक निकालना इतना आसान भी नहीं है। झील गांव से 340 मीटर नीचे हैं, जहां पहुंचने के लिए 1 घंटे पैदल चल कर करीब ढाई किलोमीटर एक खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है।
- यहां के लोग किसी और के लिए या फिर किसी कंपनी के लिए काम नहीं करते, बल्कि खुद के लिए ही काम करते हैं। इस झील का पानी इतना खारा है कि जूते, कपड़े सब खराब हो जाते हैं। इसके कारण लोग बिना कपड़ों के ही झील में उतरते हैं।
- इनके पास अपने शरीर को बचाने के लिए भी कुछ खास इंतजाम नहीं है। लेकिन, कान और नाक को पानी से बचाने के लिए ये लोग प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आंखों के लिए कुछ न होने की वजह से लोग अंधेपन का शिकार भी हो रहे हैं।
- बता दें कि बच्चे भी ऐसा खौफनाक काम करने के लिए मजबूर हैं। इनके पास नमक निकालकर उसे बेचने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।
- बताया जाता है कि हर सुबह एक आदमी झील में लकड़ी के डंडे ले कर उतरता है और झील में गोता लगा कर कीचड़ के रूप में काला नमक इकट्ठा करता है। ये झील देखने में भले ही खूबसूरत है, लेकिन इससे जहरीली गैसें भी निकलती हैं।
- इस झील में तीन तरह का नमक पाया जाता है। काला नमक जानवरों के लिए इस्तेमाल होता है। सफेद नमक इंसान इस्तेमाल करते हैं, जबकि क्रिस्टल नमक काफी महंगा माना जाता है। 
Previous Post Next Post