बॉलीवुड में ऋतिक और सुजैन का तलाक सबसे महंगा

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (43 साल) और अरबाज खान (49 साल) के बीच डिवोर्स (11 मई, 2017) हुआ है। मलाइका ने डिवोर्स के बदले अरबाज खान से एलुमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे हैं। रिपोर्ट की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी। वहीं, अरबाज ने कहा है कि वे मलाइका को एलुमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। इसके पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स तलाक के बदले अच्छी खासी रकम अदा कर चुके हैं। 

रितिक रोशन और सुजैन खान
ऐसी खबरें थीं कि रितिक (43 साल) ने सुजैन (38 साल) को तलाक के बदले एलुमनी के तौर पर तकरीबन 380 करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि, न तो रितिक और न ही सुजैन ने दूसरी शादी की है।
Previous Post Next Post