पीएम मोदी के स्वच्छ्ता अभियान की सहावर नगर पंचायत उड़ा रही है धज्जियां


फरमान कुरैशी
कासगंज। कस्बा सहावर में नालियों कींचड़ से बजबजा रही हैं। शिकायतों के बाबजूद नगर पंचायत प्रशासन साफ सफाई को लेकर कतई गंभीर नही है। जिससे बीमारियां फैलने खतरा प्रबल है।
जहाँ एक ओर स्वच्छ्ता अभियान को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी अफसरों को दिशा निर्देश देकर साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखना चाहते हैं तो वही दूसरी ओर सहावर नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी को पीएम और सीएम के निर्देश कोई मायने नही रखते हैं।

सहावर में गंदगी का साम्राज्य होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है और शिकायतों के बाबजूद नगर पंचायत प्रशासन के कान पर जूं नही रेंग रही है।
Previous Post Next Post