हेड मास्टर ने अखिलेश यादव के चेहरे पर पोत दी कालिख


इलाहाबाद: जंघई से सटे इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर के प्रधानाध्यापक ने शनिवार को विद्यालय के 110 बच्चों को पूर्व सीएम की तस्वीर लगी बैग वितरित किया। प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर के प्रधानाध्यापक ने स्कूल बैग पर लगी अखिलेश यादव की फोटो पर पेंट लगवा दिया।
पूर्व सीएम के फोटो पर पेंट देखकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं सपाइयों ने भी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बच्चे जब बैग लेकर घर पहुंचे तो अभिभावकों ने देखा कि पूर्व सीएम के चेहरे पर काला पेंट लगाया गया है। जिसकी जानकारी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव को हुई तो वे स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से इस विषय में बात की।


इस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मौखिक निर्देश पर चेहरे पर काला रंग लगाकर बैग वितरित किया गया है। सपाइयों ने कहा कि यह पूर्व सीएम अखिलेश यादव का अपमान है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी अवगत कराया है।
सपाइयों ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कमला यादव, महेंद्र यादव, काशी यादव, बीडीसी चन्द्रबली, किसान यूनियन नेता आद्या प्रसाद बिंद, लालबहादुर बिंद, राम अभिलाष गौतम, राजेश सरोज, राकेश सरोज आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post