योगी सरकार मैं विधान सभा के पहले ही सेशन मैं हंगामा

लखनऊ. योगी सरकार के पहले व‍िधानसभा सेशन में हंगामा शुरू हो गया। गवर्नर के सदन में आते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान के खत्म होते ही सपा और बसपा के नेता गवर्नर पर कागज के टुकड़े फेंकने लगे। हंगामे के बीच ही गवर्नर अभिभाषण पढ़ते रहे और अपोज‍िशन के नेता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर हंगामा शुरू कर द‍िया। 17वें व‍िधानसभा सेशन में अपोजिशन योगी सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेर रहा है। बता दें, व‍िधानसभा सेशन 22 मई तक चलेगा।
- रविवार को समाजवादी पार्टी की विधानमंडल दल की मीटिंग पार्टी ऑफिस में हुई। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। 
- मीटिंग में तय किया गया कि पिछले 50 दिन में हुई सांप्रदायिक घटनाओं, महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं की ओर सरकार का ध्यान खींचा जाएगा। 
- पार्टी के स्पोक्सपर्सन राजेंद्र चौधरी ने बताया, ''50 दिन में ही राज्य के हालात खराब हो गए हैं। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। गमछा वाले कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। सपा इस मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।''
 
कांग्रेस कर्ज माफी पर करेगी बात 
- कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बताया, ''दो महीने के भीतर योगी सरकार के पसीने छूटने लगे हैं। किसानों के साथ धोखा करते हुए सिर्फ एक लाख तक का कर्ज माफ किया गया।'' 
- ''गन्ना किसानों का बकाए का भुगतान नहीं किया गया। बंद पड़ी चीनी मिलों में से सीएम ने सिर्फ अपने क्षेत्र की दो चीनी मिलों को शुरू करने का आदेश दिया है।'' 
- ''इस सरकार में किसानों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा कांग्रेस जोर-शोर से उठाएगी।''
 
बसपा छेड़ेगी दलित उत्पीड़न और कानून व्यवस्था का मुद्दा
- बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने बताया, ''हम सदन में दलित उत्पीड़न और राज्य की खराब कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेंगे। 50 दिन में ही योगी सरकार का भविष्य नजर आने लगा है।''
Previous Post Next Post