महिलाओं में देखने में आता है कि उनसे कोई जरा ऊंची आवाज बात करता है कि वे रो देती हैं। वे जल्दी हर्ट हो जाती हैं। यही नहीं उन्हें छोटी-छोटी बातें बहुत ज्यादा दुखी करती हैं। सवाल है कहीं आप भी इसी तरह की महिला तो नहीं? असल में इस तरह की महिला अति भावुक हैं। वे हर फैसला दिल से लेती हैं, हर बात दिल से सोचती हैं। लेकिन इस तरह हर बार दिल से सोचना कोई समझदारी नहीं है। इसके उलट यह आपकी बेवकूफी का परिचायक है। दरअसल हर बार दिल की सुनने से मन दुखता है और दूसरों से बात करने का मन नहीं करता जो कि आपको अकेला और तन्हा कर देता है। अतः अगर आप अति भावुक हैं तो इस स्थिति से निपटने के लिए क्या करेंगी? आइए जानते हैं।
अगर आप भावनात्मक रूप से तनाव महसूस कर रही हैं तो ऐसे में बेहतर है कि उस स्थिति से निपटें। हो सकता है कि कोई व्यक्ति विशेष आपको इमोशनी दुखी कर रहा है तो ऐसे में खुद को उससे जोड़े रखने की सजा मत दें। बेहतर यही है कि स्थिति हो या व्यक्ति, दोनों को उनके हाल पर छोड़ दें और खुद एक कदम आगे बढ़ जाएं। अगर आप अंदर से खालीपन महसूस कर रही हैं तो लम्बी लम्बी सांसें लें, ठंडा पानी पिएं और खुद को अन्य कामों में लगाएं।
जैसा कि आप अपने इमोशनल व्यक्तित्व के कारण पिछले कई दिनों से परेशान हैं। लेकिन परेशानी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इसके उलट आपको चाहिए कि आप सकारात्मक सोचें। खुद र नकारात्मक सोच को हावी न होने दें। कोई ऐसी गतिविधि में खुद को सक्रिय रखे जो आपको अंदर से खुशी का अहसास देती हो। बुरे दिनों को कतई याद न करें। इसके उलट अच्छे दिनों को याद करें जो आपके होंठों पर मुस्कान खिलाती है।

Tags:
Health tips