सरकार की कोई योजना जन सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकती


इक़बाल खान
बलरामपुर :मधपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का फीता काटकर विधायक राम प्रताप वर्मा ने उद्घाटन किया।
विधायक ने संपूर्ण टीकाकरण का लाभ उठाने तथा नवजात शिशु को गंभीर बीमारी से बचाने की अपील भी ग्रामीणों से की। कहा कि योगी- मोदी सरकार गांव गरीब के दरवाजे तक पहुंच कर उनको हर जरुरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।
भारत के हर नागरिक का भी यह दायित्व है कि वह सरकार के हर योजनाओं के संचालन में अपनी सहभागिता शुरु करें। सरकार की कोई योजना बिना
सभी के सहयोग के सफल नहीं हो सकती है। पहला संकल्प भारत को स्वच्छ बनाने का लें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य शिशु को गंभीर व जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए सम्पूर्ण टीकाकरण करना है।
लोगों से नवजात के टीकाकरण की अपील की गई। इस
अवसर पर डॉ. अताउल्लाह, एनएम विधोत्तमा, आंगनबाड़ी कार्यकती मीनाक्षी, मोहीब खान, राधिका व सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Previous Post Next Post