आंधी तूफान से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे सरकार- सिद्धार्थ सिंह


अमर जीत यादव
कुदरहा/बस्ती।  सोमवार की देर रात आये भीषण आंधी तूफान से जिन्दगी अस्त व्यस्त हो गई। जिले में अनेक स्थानों पर पेड़ ध्वस्त होने के कारण जहां आवागमन बाधित हुआ वहीं विद्युत पोल, तारों के गिर जाने से आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक नुकसान गरीबों को उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में बनी झोपड़ी तहस-नहस हो गई और कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये या आसपास शरण लिए है।


उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने अनेक क्षेत्रों, गांवों का भ्रमण कर  लोगों को ढाढस दिलाया। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग किया कि भीषण आंधी में जिनके छप्पर के मकान उजड गये, जन धन की हानि हुई इसका सर्वेक्षण कराकर तल्काल प्रभाव से उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय।  दुबौलिया विकासखंड के तिवारीपुर में विनोद गौड़ की भैंस दब कर मर गई जबकि आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।


 दुबौलिया विकास खण्ड और बहादुरपुर विकास खंड के माझा इलाके के कलवारी के माझा खुर्द , राजा का खलंगा , दुमकीपुर , भेड़िया , महुआडांड़ ,केवाड़ी , उमरिया ,किसुनपुर , बैरागल , तिवारीपुर आदि गांवों मंें जाकर सिद्धार्थ सिंह ने आंधी तूफान का मंजर देखा। पत्रकारों को बताया कि इस आंधी से करोड़ो रूपयों की सम्पदा नष्ट हो गई है और गरीब परिवार सर्वाधिक मुश्किल में आ गये हैं। अनेक क्षेत्रों में विद्युत पोल गिर जाने से बिजली कब आयेगी अब कुछ पता नहीं।


आंधी तूफान से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पीड़ितों का हाल चाल लेते समय समाजवादी पार्टी नेता सिद्धार्थ सिंह के साथ महेन्द्र सिंह , मो० अकरम , भारत वीर तिवारी , डा०अजय यादव , मोती लाल चौधरी , हरिराम गौड़ , सुकुल्ले यादव , राजू सिंह , राहुल सिंह ,गौरव सिंह ,अनीत, विकास, मो0 स्वाले के साथ ही अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous Post Next Post