शिवकेश शुक्ला
अमेठी. जिलाधिकारी यागेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागर में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुएं को लक्ष्य के सापेक्ष विकास कार्य सम्पूर्ण करने का निर्देष समस्त अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से बिन्दु वार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही किसी भी दषा में क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने विकास कार्यो में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनन्द कुमार ओझा पर एफ0आई0आर0 दर्ज करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अरोग्य निधि में 2016-17 के बजट को न खर्च करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनन्द कुमार ओझा के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करने के साथ ही साथ यह निर्देषित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी किए हुए बजट को खर्च कर विकास कार्य किए जाए जिससे जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन विभागों के कार्य दायी संस्थाओं को निर्देषित करते हुए कहा कि वे समस्त निर्माण कार्य षीघ्र पूरे कर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
