'कृष 4' को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का दौर, कौन बनेगी फिल्म की हीरोइन


भारत में जब भी सुपरहीरो पर फिल्मों की बात होती है तो ऋतिक रोशन की कृष सीरीज जरूर ध्यान आती है। इस सीरीज की पिछली तीन सफल फिल्मों के बाद ऋतिक के फैंस बेसब्री से फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पूरी होने के बाद ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। सुनने में ये भी आ रहा है कि ऋतिक रोशन 'कृष 4' में 'वंडर वुमेन' जैसा कोई किरदार चाहते हैं।

'वंडर वुमेन' हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट की फिल्म है जो जून में रिलीज होनी है। ऋतिक को इस फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि उन्होंने पापा राकेश रोशन से फिल्म में ऐसे किरदार की डिमांड की है जो फिल्म में कृष की मदद करेगा।


'कृष 3' में कंगना का किरदार भी काफी पावरफुल था। प्रियंका चोपड़ा 'कृष 4' का हिस्सा रहेंगी या नहीं , इस पर किसी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। प्रियंका जब कुछ समय पहले भारत आईं थीं तो उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने तीन फिल्में साइन की हैं। इसमें से एक अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक है। बाकी दोनों फिल्मों में 'कृष 4' है या नहीं, इसका खुलासा तो प्रियंका ही करेंगी।
Previous Post Next Post