नशीली दवा खिलाकर युवती के जिस्म को नौंचते रहे 3 दरिंदे


वाराणसी। मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र का है जहां 14 साल की एक मासूम के साथ बदमाशों ने हैवानियत को अंजाम दिया।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली ये नाबालिग लड़की एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी लौटते समय मासूम को पड़ोस के रहने वाले एक लड़के और उसके दो दोस्तों ने जबरन उठा लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

दरिंदों ने घटना को अंजाम देने से पहले उसे बेहोशी की दवा खिला दी उसके बाद बारी-बारी उसकी जिस्म को रौंदते चले गए। इसके बाद हैवानियत की हद तब पार हो गई जब दरिंदे उसे बेहोशी की हालत में कराहता हुआ वहीं छोड़कर भाग निकले।

काफी देर बाद जब पीड़ित लड़की को होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को सारी कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

पेशे से मजदूर पीड़ित के पिता की पड़ोस के रहने वाले गोलू नाम के एक लड़के से कुछ दिनों पहले ही कहासुनी हो गई थी। दरअसल गोलू उनके घर के बाहर बैठकर अक्सर शराब पिया करता था। जिससे नाराज होकर पीड़ित के पिता ने उसे धमकाया था।

तो वहीं घटना के बाद पीड़ित के बयान से ये सामने आया है कि गोलू ने ही लड़की को अपने दो दोस्तों संग उठाया था और उसके साथ तीनों ने मिलकर बारी-बारी दरिंदगी को अंजाम दिया।
Previous Post Next Post