छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली वार्डन निलम्बित BSA ने दिए जाँच के आदेश

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्तूरबा आवासीय स्कूल के सरकारी आवासीय विद्यालय की 30 छात्राओं को निर्वस्त्र करने वाली वार्डन सुरेखा तोमर को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है.
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने इस प्रकरण में अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मुजफ्फरनगर के डीएम से फोन पर घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली.
अगले दिन गुरुवार को मामले ने तूल पकड़ा. अभिभावकों व छात्राओं ने शिक्षा अधिकारी से मिलकर वार्डन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. शिक्षा अधिकारी ने वार्डन को निलंबित कर दिया है और बीएसए ने जांच टीम गठित की.

Post a Comment

Previous Post Next Post