लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बसपा की करारी हार के बाद बीएसपी में मायावती के खिलाफ नाराजगी के स्वर सामने आने लगे हैं। बसपा के कई नेता मायावती से नाराज हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। पार्टी संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश कर रही मायावती के लिए नेताओं का नाराज होना मुश्किल खड़ी कर सकता है।
बुलाया गया राज्य स्तरीय सम्मेलन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बसपा से नाराज होकर पार्टी से अलग हुए नेता 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है। पूर्व मंत्री कमलाकांत और मायावती के करीबी और ओएसडी रहे चुके गंगाराम आंबेडकर ने बसपा की हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।
कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर
रिपोर्ट के मुताबिक कमलाकांत और गंगाराम ने “मिशन सुरक्षा परिषद” नाम से एक समूह बनाएंगे। दोनों नेताओं ने कहा कि वह कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों नेताओं ने मायावती पर आरोप लगाया कि लगातार हार के बाद भी उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। उनका कहना है कि वह दलित, पिछ़डों और दूसरों तबकों को लेकर एक कैडर बनाएंगे।
