फ़्रान्स के पेरिस में सैकड़ों मुसलमानों ने नमाज़ ख़ाना बंद किए जाने के खिलाफ शहर की सड़कों पर नमाज़ अदा की.
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी पेरिस में स्थिति क्लीशी के क्षेत्र में सैकड़ों मुसलमानों ने उस हाॅल के सामने सड़क पर नमाज़ अदा की जिसे पहले नमाज़ ख़ाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और अब बंद कर दिया गया.
इस नमाज़ ख़ाने को बंद किए जाने के बाद वे 300 बच्चे जो वहां अरबी सीखने और इस्लामी इतिहास की क्लास के लिए जाया करते थे अब अपनी क्लासों में नहीं जा सकते.
पेरिस के मुसलमान पिछले दस दिन से नमाज़ ख़ाने के सामने एकत्रित हो कर नमाज़ अदा कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक मामला हल नहीं हो जाता वे अपना विरोध जारी रखेंगे.
याद रहे पेरिस हमलें के बाद से ही मुसलमानों पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं. जिनमे से एक मस्जिदों पर भी प्रतिबंध शामिल हैं.
Tags:
international news
