लूटपाट के इरादे से घूम रहे एक किशोर ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पर हमला कर दिया

Bildergebnis für दिल्ली पुलिस इमेज

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के 25 वर्षीय एक सिपाही को एक किशोर ने कथित तौर पर छुरा मार दिया. पुलिस ने बताया कि सिपाही जितेन्द्र तोमर पर 20 मार्च को तड़के किशोर ने हमला किया. तोमर ने घायल होने के बावजूद उसे पकड़ लिया और कंट्रोल रूप को अलर्ट किया.

सिपाही का बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, किशोर सहित पांच व्यक्ति लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे थे. सिपाही ने उनसे पूछताछ की लेकिन वह अलग अलग दिशाओं में भागे. केवल किशोर पकड़ा गया. उसने सिपाही को छुरा मार दिया.
Previous Post Next Post