श्रावस्ती। प्रदेश सरकार एंव भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीरता से कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट एंव आस.पास स्थित सभी सरकारी दफ्तरों का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने औचक मुआयना किया। मुआयना के दौरान श्री कुमार ने क्रमशः जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, आपदा, कौशल विकास मिशन कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, जिला प्रोवेशन कार्यालय, जिला बचत कार्यालय, अभिलेखागार, ई.गवर्नेन्श एंव मुख्य राजस्व लेखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय में विशेष साफ.सफाई के साथ ही कार्यालय को सुव्यवस्थित एंव पत्रावलियों का रखरखाव क्रम बद्ध तरीके से रखने का निर्देश दिया।
जिला प्रोवेशन कार्यालय में निरीक्षण के दौरान वंहा पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों का ब्योरा जिला प्रोवेशन अधिकारियों से तलब किया है ताकि उन्हे गांव को ओ0डी0एफ0 बनाने से सम्बन्धित वे गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढावे ताकि शत.प्रतिशत लोगों को शौचांलय निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके। बचत कार्यालय में साफ सफाई संतोष जनक न पाने एंव रखरखाव भी अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्यालय को 03 दिन के अन्दर साफ.सफाई कराकर दुरूस्थ करने का निर्देश दिया है।
उन्होने यह भी कहा कि यदि भविष्य में पुनः निरीक्षण के दौरान कमी मिली तो सख्त कार्यवाई की जाएगी साथ ही चेतावनी भरे लफ्जो में कहा कि जिले के सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालय को स्वच्छ रखें और प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अपने विभाग से सम्बन्धित जन समस्याओं को सुने और समय से उनका निराकरण भी सुनिश्चित करें ताकि फरियादियों को बार बार दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी।
महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीर को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि हम गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। उन्होने स्लोगन दिया कि न गंदगी करूंगा न गंदगी करने दूंगा। उन्होने कहा कि गंदगी जन-जन की सहभागिता और उनकी सोच से ही दूर हो सकती है और इसमें हम सभी भारत के नागरिकों की जिम्मेदारी बराबर की है। इस लिए वे सब शपथ लें कि देश के प्रधानमंत्री और भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान का वे सब हिस्सा बनेगें और देश को स्वच्छ, सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेगे।
ब्यूरो रिपोर्ट : प्रवीण मिश्रा
केयर ऑफ. मीडिया
श्रावस्ती
