राप्ती नदी में नहाते समय बालक की डूबकर मौत


इसरार अहमद
श्रावस्ती।जिले के थाना मल्हीपुर के क्षेत्र अन्तर्गत राप्ती नदी में नहाते समय एक बालक की डूबकर मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना के क्षेत्र ग्राम भौवसाव के निवासी दुखी का पुत्र असफाक उम्र 11 वर्ष राप्ती नदी मे नहाने के लिये गया था।नहाते समय गहरे पानी मे चले जाने से डूबकर मौत हो गयी।
जिसकी सूचना उसके परिजनों को जानवर चराने दिया।सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।रोना चिल्लाना सुनकर गाँव के ग्रामीण इकठ्ठा होकर राप्ती नदी पर पहुचे।कुछ ग्रामीणो ने राप्ती नदी मे बालक को तलासने के लिए काफी मशक्कत की।लगभग 2 घन्टे के बाद लाश राप्ती नदी मे मिली।जिसे परिजनो द्धारा बिना क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दिए ही शव को घर ले जाकर अन्तिम संस्कार कर दिया।
Previous Post Next Post