एक दर्जन घरों में लगी भीषण आग, 15 पशु जिन्दा जले


सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र सोनारी गाँव में सनिवार अप्रहन 3 बजे आग लगने से एक दर्जन घर जलकर हुऐ राख घरो मे रखा सामान पूरी तरह खाक हो गया वही दो लोगो की 15 बकरिया आग की चपेट मे आने से मौत हो गयी। इस अग्निकांट मे लगभग 10 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है।
क्षेत्र के सोनारी में अज्ञात करणो से फैली आग से एक दर्जन घर खाक में मिल गए।सोनारी गांव में अज्ञात कारणों से 3 बजे अचानक तेज आंधी आने से आग उड़कर छप्पर में लग गयी हवा इतनी तेज थी की आग आधे से ज्यादा गांव में लग गयी पुरे गांव ने आग पर काबू पाने की कोसीस की लेकिन बढ़ती आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग लगने के 3 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुची थी बड़ी मुश्किल से गांव वालो ने आग पर काबू पाया लेकिन पूरी तरह से आग नहीं बुझी थी आग में 12 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए घरो के अंदर 15  बकरिया भी जलकर राख हो गयी ।
गाँव के भाईलाल पुत्र मिश्री के घर मे आचान आग लग गयी। भाईलाल के घर मे रख्खा सारा सामान जल कर खाक हो गया। देखते ही देखते गाँव के 11 घरो मे आग फैल गयी। ग्रामीणो की कडी मसक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुकेश पुत्र गयाबख्श की 5 बकरी व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। किशोरी पुत्र छेददू की 3 बकरी व 3 कुंतल लाही 2 कुंतल मशूर 3 कुंतल गेहू व घर का सारा सामान जलगया। अमरेश पुत्र बद्री की 10 बकरी 2 कुंतल सरसो 4 कुंतल गेहू 2 कुंतल मशूर व घर का सारा सामान जलगया। सुरेश पुत्र भगौती की 1 कुंतल लाही 70 किलो मशूर व घर का सारा सामान जलगया।
बिंद्रा पुत्र बद्री के 1 कुंतल सरसो 4 कुंतल गेहूँ व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। राजू पुत्र छेददू के घर का सारा सामान जलगया। रामदीन पुत्र पच्चा के घर का सारा सामान जलगया। रामखेलावन पुत्र छेददू के घर का सारा सामान जलगया। रुक्मणी पत्नी चौधरी के घर का सारा सामान जलगया। नत्था पुत्र छोटकन्न के घर का सारा सामन जलकर खाक हो गया।
मुकेश पुत्र सिया राम के घर के 2 छप्पर जलकर खाक हो गये। गाँव वालो की सूचना पर पहुचे लेखपाल बिपिन गिरी द्वारा आग जनी से हुये नुक्सान की रिपोर्ट तैयार की।

रिर्पोट इमरान मंसूरी/ राम सागर पाल
Previous Post Next Post