Micromax Canvas नई तकनीक और 4G VoLTE के साथ हुआ लॉन्च


माइक्रोमैक्स कंपनी ने कल अपना एक नया फ़ोन Canvas Mega 2 Plus लॉन्च किया है। यह हैंडसेट canvas Mega 2 का ही सकसीज़र है,जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था।

इस स्मार्टफोन का 6-इंच IPS LCD डिस्प्ले है लेकिन इसका रेसोल्यूशन काफी लो है,जो कि 950x540 पिक्सल्स है। यह 1.3 GHz क्वैड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है,और यह 2GB RAM के साथ है। इस फ़ोन की इंटरनल मेमोरी 16GB है,जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा एक्सपैंड किया जा सकता है।
Canvas Mega 2 Plus का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल है जो कि ऑटो फोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ है,जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है,

जिसकी सहायता से आप सेल्फी ले सकतें है और विडियो कॉल्स भी कर सकतें है।कनेक्टिविटी फीचर्स की बात की जाए तो यह फ़ोन ड्यूल सिम है ,और 4G  VoLTE, WiFi (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ 4.0  GPS,FM रेडियो और माइक्रो USB पोर्ट के साथ है।
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 6.0  Marshmallow पर रन करता है और इसकी बैटरी 3000 mAh की है। स्मार्टफोन ब्लैक कलर में उपलब्ध है और ऑफलाइन यह 7,499 रुपए में ऑफलाइन उपलब्ध है।
Previous Post Next Post