पटना। बिहार में शराब बंदी के बादअब लोग नशे के लिए दूसरे पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। नशीले पदार्थों की कीमत ज्यादा होने के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि अब इसे हासिल करने के लिए लोग जुर्म करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
बेगूसराय जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक बच्ची का अपहरण कर लिया ताकि फिरौती के पैसे से गांजा खरीद सकें। घटना बेगूसराय के बखरी बाजार की है। यहां दो बाइक सवारों ने डांस क्लास से लौट रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची जीविका अधिकारी कुन्दन साह की बेटी है।
बदमाशों ने बच्ची को जहां रखा था, उसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने बच्ची को बरामद कर दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बाइक इसी इलाके से कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। इसका मतलब पूरी साजिश के तहत इस अपहरण को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक धर्मेंद्र साहनी ने बताया कि गांजा पीने के लिए उन्होंने यह अपहरण किया था।
वे फिरौती के लिए 50 हजार मांगने वाले थे। जिससे वो गांजा खरीद कर पीते। एसपी रंजीत मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इनका प्लान फिरौती मांगने का था, लेकिन फिरौती के लिए जब तक ये फोन कर पाते तब तक इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के सकुशल बरामद हो जाने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
Tags:
Bihar
