न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकार की मौत, पत्रकारों में शोक की लहर


गया। जनपद में न्यूज़ कवरेज के दौरान एक पत्रकार का सीढ़ियों से पैर फिसलकर गिरने से सिर में गहरी चोट आने से इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार एक दैनिक अख़बार में काम करने वाले मिथिलेश कुमार सिन्हा ख़बर कवर करने गए थे। इसी दौरान सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गयी, आनन-फ़ानन में उन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूत्रों की मानें तो मिथिलेश कुमार सिन्हा पिछले दस वर्षों से दैनिक जागरण से मानपुर प्रखंड के रिपोर्टर थे।
प्रखंड के ख़ंजहांपुर में होली के अवसर पर एक ख़बर को कवर करने गए थे, जहां उनके साथ यह हादसा हुआ। विष्णुपद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लगभग 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार सिन्हा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ कर गए हैं। उनके मृत्यु की ख़बर सुनकर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
Previous Post Next Post