मुंबई। सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘नाम शबाना’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में केमियो रोल निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ट्रेलर को रिलीज किया है। नया ट्रेलर फिल्म की स्टोरी लाइन और खुफिया मिशन में शबाना के शामिल होने के बारे खुलासा करता दिख रहा है।
ट्रेलर में तापसी पन्नू धाकड़ एक्शन में नजर आ रही हैं। तापसी भी शबाना के कैरेक्टर में बिलकुल फिट दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में वो पिस्टल शूटिंग से लेकर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेती दिखाई दे रही हैं। ऑडियंस को उनका एक्शन अवतार भी रास आ रहा है।
फिल्म का हर कलाकार इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित है। इस थ्रिलर फिल्म में मनोज बाजपयी, पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं। नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी नाम शबाना 31 मार्च 2017 को रिलीज होने जा रही है।
