नई दिल्ली। हर युवा का सपना होता है कि उसे पुलिस की वर्दी मिले। पुलिस की वर्दी में वो देश की सेवा करे।
लेकिन कुछ पुलिसवाले उस वर्दी का नाम खराब कर रहे हैं। राजस्थान के सिरोही जिले में एक पुलिसवाला नशे में इतना चूर हो गया कि बीच सड़क पर कुत्तों के बीच बैठ गया। कुत्ते उसे सूंघते रहे और चाटते रहे पर पुलिसवाले को इसका होश नहीं था।
सिरोही में पुलिस के एक एएसआई, जिस पर डयूटी के दौरान शराब पीने और डयूटी इंचार्ज से बदतमीजी करने का आरोप है।
अफसरों का कहना है कि इस एएसआई की हाइवे गश्त मंे ड्यूटी थी और उसने डयूटी के दौरान शराब पी ली थी। जब इस बारे में इससे पूछा गया तो उसने बदतमीजी की।
बाद में पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई और मेडिकल करवाया। एएसआई रतनलाल मीणा सिरोही की पोसालिया चैकी में कार्यरत है। जिसकी हाइवे गश्त में डूयटी थी और उसने डयूटी के दौरान शराब पी ली थी।
