आजम खान ने सपा की हार के लिए मीडिया और ईवीएम जिम्मेदार ठहराया


आजम खान ने इवीएम मशीनों का मुद्दा उठाया और यह कहा कि इस मुद्दे को लेकर सही फोरम पर जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन ईवीएम मशीन पर पर्चियां निकल रही थी वहां पर बीजेपी को बहुत कम वोट मिले हैं।

यह इस बात का सबूत है कि गड़बड़ की गई है. वहीं राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें आगे के चुनाव बैलेट पेपर पर कराने की मांग उठानी चाहिए।

आजम खान मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि सपा के राज में इंसान को इंसान समझा गया. मजहब को धर्म से नहीं लड़ाया गया. जातियों के बीच दूरियां नहीं बढ़ाई गईं. वहीं सपा की हार के लिए उन्होंने ईवीएम और मीडिया को भी जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने कहा कि यदि चीटिंग के एक भी वोट पड़े हों तो इलेक्शन रद्द होना चाहिए.
Previous Post Next Post