राजसमंद जिले के उसरनवास गांव का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। जिसमें एक युवक नीम के पेड़ से बंधा हुआ है और कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई कर रहें है।
दरसल मामला यह है कि पेड़ से बंधा हुआ युवक हेमंत का उसरवास की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो उन्होंने हेमंत को पकड़ लिया।
घटना बुधवार की है, जब लड़की के परिजनों ने हेमंत को गांव के बीचोंबीच स्थित नीम के पेड़ से बांध दिया। इसके बाद परिजनों ने करीब एक घंटे तक हेमंत की जमकर पिटाई की।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमंत को बचाया और नाथद्वारा के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
खबरों के अनुसार पुलिस के अनुसार हेमंत अस्पताल से डर की वजह से भाग गया है। वहीं पुलिस पर आरोप है कि वह इस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करने की बात कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेमंत की तलाश की जा रही है। खमनोर एसएचओ के अनुसार युवक को लड़की के परिजनों ने फोन कर घर बुलाया था और उसके साथ मारपीट कर दी थी।
Tags:
new delhi
