अम्बेडकर नगर। जलालपुर तहसील झेत्र के कज़पुरा गांव मे सैय्यद आबिद अली के पिता सैय्यद मोहम्मद बाक़र मरहूम की मजलिसे चेहलुम 26 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे कुरआने पाक की तिलावत से शुरू होगी।
मजलिस से पूर्व पेशख़्वानी को प्रख्यात शायर मुनव्वर जलालपूरी, मशहद जलालपूरी व सोज़ख्वानी को मुज़फ्फर हुसैन,सरवर जलालपूरी अपने मख़सूस अंदाज़ मे नज़राने अकीदत पेश करेगें।
कार्यक्रम से जुड़े नाज़िम हुसैन ने बताया कि पहली मजलिस को मौलाना सैय्यद मोहम्मद आमिर काज़मी मुज़फ्फर नगर व दूसरी मजलिस को यश भारती एवार्ड से सम्मानित मौलाना डॉ० अब्बास रज़ा - नय्यर जलालपूरी मजलिस को संबोधित करेगें, उक्त जानकारी सैय्यद दिलशाद अब्बास ने दी। आयोजन समिति के सैय्यद आबिद अली, सैय्यद मोहम्मद काज़िम, सैय्यद नाज़िम हुसैन, व सैय्यद हाशिम अब्बास ने बैठक करके जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
