रियाजुल हक जौनपुर। जिले के टीडी पीजी कालेज में सोमवार को दूसरी पाली में यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया हैं। कालेज प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साथ ही महिला प्रशिक्षार्थी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला प्रकाश में आते ही हड़कम्प मच गया। बताते चलें कि तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तय समय के अनुसार दूसरी पाली में यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षाएं चल रही थी। इसी दौरान विद्यालय प्रशासन के निरीक्षण के दौरान अपरान्ह 02:45 बजे कक्ष सं. एलबी 34 में अनुक्रमांक 4410304596 सुजाता पुत्री अशोक कुमार सिंह के स्थान पर एक व्यक्ति जो अपना नाम शम्भू पुत्र अशोक कुमार बता रहा था जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वह जांच घेरे में आ गया। उसकी गहनता से जांच हुई तो पता चला वह फर्जी है और उसका प्रवेश पत्र भी फर्जी है। केंद्राध्यक्ष डा. विनोद कुमार सिंह ने लाइन बाजार पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने जांच पड़ताल किया और परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उस महिला परिक्षार्थी को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके स्थान पर उक्त मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा था।