सड़क पर ये क्या करने लगे लड़का-लड़की


नई दिल्ली। गोवा हमेशा से ही अपने सनबर्न फेस्टिवल और बीच पार्टीज के लिए दुनियाभर में फेमस है। इसकी वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। लेकिन गोवा में टूरिस्ट कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में आज हम गोवा से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। सोशल वेबसाइट क्योरा पर पूछे गए सवाल गोवा में कौन सी वो चीजें हैं, जिसे करने से बचना चाहिए? इस पर अलग-अलग यूजर्स ने जवाब दिए हैं। कुछ फैक्ट्स पर आधारित हैं, तो कुछ बेहद ही मजेदार हैं। अपने जवाब में क्योरा यूजर स्नेहा के ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि यहां पर आप अपने प्यार का प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उसमें अश्लीलता बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि कपल की ये फोटो एक समय खूब वायरल हुई थी। टॉपलेस होना गैरकानूनी दुनियाभर के अलग-अलग बीचेस पर लोग टॉपलेस हो जाते हैं। ज्यादातर जगहों पर ऐसा करना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन गोवा में ऐसा करना इलीगल है। बारबरा स्कोकोवा ने अपने जवाब में लिखा है कि गोवा को भारत का पार्टी कैपिटल कहा जाता है, लेकिन यहां पर अगर आप टॉपलेस होती हैं तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। दरअसल, यहां अश्लीलता गैरकानूनी है। अपने रिस्क पर पहने लुंगी-साड़ी शुभम थापा ने क्योरा पर अपने जवाब में लिखा है कि बीच पर साड़ी, लुंगी और फैंसी टॉप्स पहनकर नहीं जाना चाहिए। वरना समुद्र की लहरें उन्हें अपने साथ लेकर चली जाएंगी। ऐसे में अपने रिस्क पर ही आप इन ड्रेसेस को पहन सकते हैं। हालांकि, इस सवाल का फैक्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post