मोदी की मेहरबानी: पेट्रोल हुआ 16 रुपए सस्ता


नई दिल्ली। पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी छूट मिलनी शुरु हो गई है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट और प्रीपेड लॉयल्टी कार्ड के जरिए भुगतान पर यह लाभ मिलेगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा है कि छूट राशि कैश बैक के रूप में दी जाएगी। इसे सौदा होने के तीन कारोबारी दिन में ग्राहक के खाते में पहुंचा दिया जाएगा। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर 49 पैसे और डीजल पर 41 पैसे लीटर की छूट मिलेगी। राजधानी में पेट्रोल 66.10 रुपए और डीजल का 54.57 रुपये प्रति लीटर है। वित्त मंत्री ने घोषणा की थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए यह घोषणा की थी। इसके तहत पेट्रोल, डीजल, बीमा प्रीमियम, रेल टिकट और राजमार्गों पर टोल शुल्क देने के लिए डिजिटल भुगतान करने पर छूट की घोषणा की थी। हालांकि ये सभी घोषणाएं 1 जनवरी 2017 से लागू होनी थी। लेकिन सरकार ने डिजिटल पेमेंट पर पेट्रोल-डीजल 13 दिसंबर से ही सस्ता कर दिया है। इसके अलावा रूरल एरिया में डिजिटल मोड्स को बढ़ावा देने के लिए भी कई एलान किए गए थे। पेट्रोल पंपों पर रोज 4.5 करोड़ कस्टमर्स पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं, जो इंसेंटिव स्कीम का फायदा ले सकते हैं। अनुमानित तौर पर कस्टमर्स रोजाना 1800 करोड़ रुपए का पेट्रोल-डीजल खरीदते हैं, जिसमें से 20 फीसदी पेमेंट डिजिटल मोड में किया जा रहा है। बीते एक महीने के दौरान फ्यूल खरीदने के लिए होने वाले डिजिटल पेमेंट्स में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post