Video: उमा भारती ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया विनाश पुरूष


नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पूरी भाजपा जहाँ गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीट रहे है । वहीं भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने गुजरात मॉडल की पोल खोल कर रख दी है । उमा भारती ने मोदी के गुजरात में किये गए सभी विकास कार्यों को ख़ारिज कर दिया है ।

उमा भारती ने कहा है कि नरेंद्र मोदी विकास पुरुष नही है और नरेंद्र मोदी विनाश पुरुष है । अब आप सोच रहे होंगे की उमा भारती जो की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री है वह नरेंद्र मोदी पर हमला क्यों करेंगी..?

हम आपको बताते है उमा भारती के इस बयान की असलियत । दरअसल इस समय उमा भारती के एक बयान का वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है । इस वीडियो में उमा भारती ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला किया है । उमा भारती ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात का विकास नही किया है । नरेंद्र मोदी ने गुजरात का विनाश कर दिया है।

ये रहा वो वीडियो:-

गौरतलब है कि यह वीडियो 2014 लोकसभा चुनाव के समय का है । लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उमा भारती अपने उस बयान का अब समर्थन करेंगी।
नोट:- केयर ऑफ़ मीडिया न्यूज़ नेटवर्क इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि और समर्थन नही करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post