अमन पठान
लखनऊ। नोट की चोट का दर्द अब असहनीय होता जा रहा है। नोट बंदी के 15वें दिन भी बैंकों में बेशुमार भीड़ नजर आ रही है। यूपी के फतेहपुर में बैंक में पैसे जमा एवं निकालने आये लोगों के शरीर पर पुलिस ने इस लिए लाठियां तोड़ दीं, क्योंकि वह अनुशासन का पालन नही कर रहे थे। वो व्यक्ति अनुशासन का पालन कब तक करता सकता है जिसे रोजाना बैंक से निराश लौटना पड़ रहा हो, जिसके घर में शादी हो, जिसके परिवार का सदस्य अस्पताल में भर्ती हो और जिसे राशन खरीदना हो? पुलिस उन्हें समझा भी सकती थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नही किया। दे दनादन लाठियां बरसाना शुरू कर दीं।
देखिये वीडियो