शिक्षा के मंदिर में चोरी, रजिस्टर तक चुरा ले गए चोर


श्रावस्ती।जनपद के थाना कोतवाली भिनगा के भिनगा देहात कुन्ननपुर मे प्राथमिक विद्यालय पर 29/30 की रात चोरो ने ताला तोड़कर विद्यालय मे रखा बर्तन,रजिस्टर व खिड़की की सरिया निकालकर फरार हो गए। जिसकी जानकारी सुबह प्रधाना-अध्यापक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने हमारे रिपोर्टर को दी।
प्रधान आशिक अली ने बताया कि पास मे बने काशीराम अवास मे दीवाली की रात जुआड़ियो के जमावड़ा होने की जानकारी मिली थी।शायद उन्होने ने ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। जुआरियो के कारण ही कही कोई बड़ी घटना न घटित हो जाये।
श्री आशिक अली ने बताया कि चोरो ने गाॅव मे इस्लाम अली उर्फ पहलवान व अन्य दो घरो का ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। जिस सन्दर्भ मे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।आशिक अली ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से काशीराम आवास पर रह रहे लोगो की तफ्तीश कराने की मांग की है।साथ ही काशीराम कालोनी में अक्सर घूम रहे जुआरियो पर नकेल कसने की भी माँग की है।

इसरार अहमद
समाचार सम्पादक
CARE OF MEDIA

Post a Comment

Previous Post Next Post