इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नोट काफी प्रसिद्ध हो रहा है, जिस पर लिखा है “सोनम गुप्ता बेवफा है”. हम लाये हैं आपके लिए ब्रेकिंग न्यूज़. जी हाँ! हमें मिली हैं सोनम गुप्ता.
हैरान करने वाली बात है सोनम गुप्ता ने यहाँ कई बातों पर से पर्दा हटाया है. लेकिन उसमें से सबसे ज्यादा जो बात हैरान करती है वो यह है कि सोनम गुप्ता अपने ऊपर लगे सभी बेवफाई के इल्जामों} को गलत बताते हुए संगीतकार राज महाजन से ब्याह रचाना चाहती हैं.
दरअसल यह वीडियो संगीतकार राज महाजन ने शेयर किया है। जिसमें एक लड़की (सोनम गुप्ता) कह रही है “अगर वो मुझे (राज महाजन) शादी के लिए प्रपोज करेंगे तो मैं बिना सोचे समझे हाँ कर दूंगी. उनसे शादी के लिए मैं अपने परिवार से भी नहीं पूछूंगी”.
जहाँ हर तरफ यही चर्चा है कि सोनम गुप्ता बेवफा है. वहां अगर राज महाजन उसकी बेवफाई को नकार दें तो इससे बड़ी बात और क्या होगी. आपको बता दें राज महाजन ने सोनम गुप्ता पर गाना बनाया. गाने के बोल हैं “सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है”.
देखिए वीडियो :
