खबर का असर, मुस्लिम युगल को पीटने वाले बजरंग दल के पांच गुंडे हुए गिरफ्तार


लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर में मुस्लिम युगल को बेरहमी से पीटने का वीडियों वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने इस प्रकरण में नामज़द बजरंग दल के कार्यकर्ताओं  के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बजरंग दल के विभाग संयोजक समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जिला संयोजक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


गौरतलब है कि केयर ऑफ़ मीडिया न्यूज़ नेटवर्क समेत कुछ न्यूज़ पोर्टल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।  जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
देखें वीडियो

Post a Comment

Previous Post Next Post