अमन पठान
लोग अपने दुःख से ज्यादा दूसरे के सुख से परेशान रहते हैं। इस बात से आप भली भांति वाफिक होंगे? दूसरों से सुख से परेशान रहने वाले लोग ही नोटबंदी के फैसले को सही बताकर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने चुनावी रैलियों में विदेशों में जमा काला धन वापस लाने की बात कही थी और देश की जनता को 15 से 20 लाख रुपया देने का वादा किया था। खैर अभी विदेशों से कालाधन वापस नही आया है, लेकिन देश का काला और सफ़ेद करीब 5 लाख करोड़ धन बैंकों में जमा हो चुका है। आप 8 नबंवर से पहले जमा किया गया धन बिना किसी जाँच पड़ताल के निकाल सकते हैं, लेकिन 8 नबंवर के बाद जमा किये गए धन को बैंक से निकालने के लिए आपको ये स्पष्टीकरण देना होना कि आपके पास बैंक में जमा किया गया पैसा कहाँ से आया।
पीएम मोदी ने जापान के टोकियो में 9 नबंवर को कहा था कि वह आज़ादी से अब तक का सारा हिसाब किताब करेंगे। मोदी जी ने जनता से हिसाब किताब लेना प्रारम्भ कर दिया है। आयकर विभाग ने जनता के खातों की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बीते वर्ष जनता के जिन खातों में 5 से 10 लाख या उससे ऊपर तक लेन देन हुआ है। आयकर विभाग उन खाता धारकों को नोटिस भेजकर लेन देन का जबाव मांग रहा है। खाता धारकों को आयकर विभाग से भेजे जा रहे नोटिस से खाता धारकों में हड़कंप मच गया है।
आपको ये जानकर ख़ुशी होगी कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही आपके खातों में कुछ न कुछ धनराशि डलवाएंगे। क्योंकि अब तक बैंकों में करीब 5 लाख करोड़ रुपया जमा हो चुका है और आयकर विभाग ने जनता से ये पूछना भी शुरू कर दिया है कि बैंक खातों में जमा पैसा कहाँ से आया है। अगर खाता धारकों ने बैंक खाते में जमा धनराशि का सही विवरण दे दिया तो पैसा आपका, नही तो कालाधन?
इस तरह मोदी सरकार आपकी जमा पूंजी को कालाधन घोषित करके गरीब जनता के खातों में करीब तीन लाख रुपया तक जमा करवा सकती है। जिन्होंने जन धन खाता धारकों के खाते में अपना पैसा जमा करवाया था। उनकी तो शामत आने वाली है। क्योंकि आयकर विभाग के नोटिस के जवाब में जनधन खाता धारक साफ कह देंगे कि उनके खाते में उस व्यक्ति ने पैसा जमा करवाया है। अगर आपने उस पैसे को अपना बताया तो आपको ये जबाब देना होगा कि आपके पास इतना पैसा कहाँ से, कैसे आया और आपने इनकम टैक्स की चोरी क्यों की? लिहाजा अब बैंक खातों में जमा पैसों को निकालना मुश्किल होगा?


तुम्हारे पास से कितना काला धन निकला यह भी तो बता दो
कोई भी हो चाहे देश की सरकार हो या प्रदेश की सरकार,
आप लोग इस तरह की खबरें प्रसारित करके जनता को सिर्फ भ्रमित करने का कार्य कर रहे हो कम से कम आप लोग इन लोगों को राजधर्म तो निभाने दो
तुम्हारे पास से कितना काला धन निकला यह भी तो बता दो
कोई भी हो चाहे देश की सरकार हो या प्रदेश की सरकार,
आप लोग इस तरह की खबरें प्रसारित करके जनता को सिर्फ भ्रमित करने का कार्य कर रहे हो कम से कम आप लोग इन लोगों को राजधर्म तो निभाने दो