अब 'सोनम गुप्ता बेवफा है' पर मजाक उड़ाने वाले जायेंगे जेल


नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर 10 और 2000 की नोट पर लिखा एक कमेंट ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद से ‘सोनम गुप्‍ता’ का नाम भी खूब चर्चा में है, जिन्‍हें ‘बेवफा’ बताकर सोशल मीडिया पर नोटों की तस्‍वीर।

 ‘सोनम गुप्‍ता बेवफा है’ लिखे नोट धड़ल्‍ले से पोस्‍ट्स में नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों को ये नहीं पता है कि वो अनजाने में एक बड़ा अपराध कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें सजा भी मिल सकती है।
जी हां सोशल मीडिया में सोनम गुप्ता नाम की लड़की को लेकर मजाक बनाने वाले को दो साल तक की जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।अपने मनोरंजन के नाम पर किसी का मजाक बनाने वाले लोगों को देश के कानून के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी नहीं है। भारतीय दंड सहिता यानि आईपीसी में महिलाओं के सरंक्षण के लिए दी गयी धाराओं में ऐसे लोगों के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं।

सोशल मीडिया पर फैले इस भद्दे कमेंट ने अभी कुछ दिनों पहले इलाहाबाद की रहने वाली सोनम गुप्ता की शादी तोड़ डाली। लड़के वालों के घर का कहना है कि शायद यही वो सोनम गुप्ता है जिसके बारे में ये सारी बातें हो रही है। जिसके बाद उन्होंने शादी से महज तीन दिन पहले शादी तोड़ डाली।
सोशल मीडिया पर फैले इस गंदे मजाक ने कुछ ही देर में किसी लड़की की जिन्दगी बिगाड़ दी। फ़िलहाल अब सोनम गुप्ता बेवफा कहने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत एक्शन लेगी और हो सकता है कि जेल भी जाना पड़ जाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post