पुलिस की नाक के नीचे बीन बजा रहे हैं जुआरी


श्रावस्ती जनपद के भंगहा बाजार मे जुए के अड्डो की भरमार है। करीब एक हप्ते से जुआरी जुआ खुल्लम खुल्ला खेल रहे है लेकिन भंगहा पुलिस आँख खोलकर सो रही है।क्योकि जानकारी के बावजूद इसमे कोई ऐक्शन नही ले रही है।
इससे यह साफ जाहिर होता है कि जानते हुऐ भी अन्जान बने बैठे है यदि ऐसे ही जुआरी खुली हवा में अपनी बिसात बिछाते रहे तो वह दिन दूर नही जब आने वाले दिनों में वह कोई बड़ी वारदात को अन्जाम न दें।इन जुवाडियो को हौसला दिन प्रतिदिन और बुलन्द ही होता जा रहा है लेकिन भंगहा की पुलिस
हाथ पे हाथ रखे बैठी जिससे आये दिन साईकिल मोबाइल और कीमती सामान अदि चोरी की वारदात होती रहती है फिर भी पुलिस कोई कार्य वाही क्यों नही करती है।
एक बड़ा सवाल-कि पुलिस को जुआरियो के बारे में जानकारी होते हुए भी कोई ठोस कदम क्यों नही उठाती है ? इस लापरवाही से यह साफ जाहिर होता है कि जुएं का धंधा मिली भगत से ही हो रहा है।

*प्रवीण कुमार मिश्रा"ब्यूरो चीफ"*
केयर ऑफ मीडिया"श्रावस्ती"

Post a Comment

Previous Post Next Post